मंडी- उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने रविवार को नगर निगम मंडी चुनावों में आम मतदाता की तरह लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने मतदान केन्द्र पर पीठासीन अधिकारी को अपना पहचान पत्र दिखाकर पहचान स्थापित की और इसके बाद मतदान किया।
इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्वेता देवगन ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उपायुक्त अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे थे।बतौर जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया तथा मतदान अधिकारियों से चुनाव प्रक्रिया और मतदान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की।
—
