मंडी -2 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस पर गांधी भवन मण्डी में एक बैठक का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा ठाकुर ने की। सर्वप्रथम उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबन्दर नामक स्थान पर हुआ था, लंदन से बार एटला को भारत आकर वकालत की। मुकदमों की पैरवी के लिए दक्षिण अफ्रीका गये। वहाँ पर काले कानूनों के खिलाफ सत्याग्रह किया। अंग्रेजों को यह कानून वापस लेना पड़ा।
1915 में भारत लौटे और सक्रिय रूप से स्वतंत्रता आंदोलन में कूदे पड़े। 1930 में नमक सत्याग्रह, 1942 के “भारत छोड़ो आंदोलन” किया। कई बार जेल गये। गांधी जी सत्य व अहिंसा के पुजारी थे। गांधी जी के आंदोलन की नींव सम्पूर्ण अहिंसा पर थी। पूरा देश उन्हें बापू के नाम से पुकारता था। आज का दिन पूरी दुनिया में अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय नामक स्थान पर हुआ था। देश की आजादी के लिए शास्त्री जी कई बार जेल गये। 9 जून 1964 को श्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने देश के प्रधानमंत्री का पद सम्भाला था। सैनिक शक्ति को मजबूत करने और कृषि क्षेत्र में प्रगति लाने के लिए शास्त्री जी ने “जय जवान जय किसान” का नारा दिया था।
इस अवसर पर कृष्णा टंडन, तोष कुमार, शशि शर्मा, संजीव गुलेरिया, अनिल सेन, राजेंद्र मोहन (राजू) योगेश ,परवीन ठाकुर, रेखा, गीतांजलि, भीम सिंह, दीपक, चमन रही, ज्ञान कुमारी कौंडल,अलकनंदा, विनय, महेश, केहर सिंह कटोच उपस्थित थे।
