Oplus_131072
मंडी -हॉकी संघ ने अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर 40 खिलाड़ियों को बांटे ट्रेक सूट
-मंडी में खिलाड़ियों के साथ मनाया गया अनुराग ठाकुर का जन्मदिन
-जिला हॉकी संघ का कहना- अनुराग ठाकुर ने हमेशा खेलों को दिया बढ़ावा
इसलिए उनके जन्मदिन पर खिलाड़ियों के लिए कुछ करने का लिया निर्णय
-खिलाड़ियों ने हॉकी संघ का जताया आभार, अनुराग ठाकुर को दी बधाई
मंडी जिला हॉकी संघ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर का जन्मदिन खिलाड़ियों के साथ मनाया। इस उपलक्ष पर जिला हॉकी संघ ने 40 खिलाड़ियों को ट्रेक सूट बांटे जो इन्हें अभ्यास के दौरान काम आएंगे। मंडी जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष राजा सिंह मल्होत्रा ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हमेशा ही खेलों और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए बेहतरीन काम किया है। इसलिए उनके जन्मदिन को खिलाड़ियों के साथ मनाने और उन्हें कुछ जरूरत का सामान देने का निर्णय हॉकी संघ की तरफ से लिया गया था। उन्होंने अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी अनुराग ठाकुर की तरफ से खेलों के प्रति ऐसा ही सहयोग मिलता रहेगा। वहीं अनुराग ठाकुर के

जन्मदिन पर मिले तोहफों को पाकर खिलाड़ी और कोच काफी खुश नजर आए। मंडी जिला हॉकी टीम की कप्तान सोनिया ने बताया कि बहुत से ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास ट्रेक सूट नहीं थे लेकिन अब उन्हें प्रेक्टिस के दौरान इनका लाभ मिलेगा। वहीं, कोच नरेश कुमार और कमल किशोर ने भी इस अनुपम भेंट के लिए मंडी जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष राजा सिंह मल्होत्रा का आभार जताया और अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी।

