मंडी- हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक प्रधान कार्यालय जेल रोड मंडी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के संदर्भ में वॉकिंग मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष प्रबंधन तथा समस्त कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।केंद्रीय सतर्कता आयोग भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी सरकारी संस्थानों में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन 28 अक्टूबर 2024 से 3 नवंबर 2024 तक किया जा रहा है। इसी की कड़ी के रूप में बुधवार को जेल रोड मंडी में इस वॉकिंग मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें आम पब्लिक को भ्रष्टाचार के विरुद्ध सतरक और जागरूक रहने के लिए प्रेरित होने का संदेश दिया गया और आजकल के डिजिटल वातावरण में जागरूक रहते हुए साइबर क्राइम से बचने का भी संदेश दिया गया।

हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने समस्त स्टाफ और जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल के डिजिटल वातावरण में हमें बहुत ज्यादा जागरूक रहने की जरूरत है। डिजिटल फ्रॉड जो साइबर क्राइम के माध्यम से किए जा रहे हैं उनके बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाकर लोगों को उसे बचाया जा सकता है और उससे होने वाले नुकसान को रोका जा सकता है
