मंडी-बांग्लादेश में हो रहे नरसंघार और हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के खिलाफ धर्मसंघ भूतनाथ मंदिर के सौज्नय से विशाल जनसभा और आक्रोस रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मंडी जिला की 30 से अधिक सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने भाग लिया। जनसभा के दौरान विभिन्न संस्था के वक्ताओं ने अत्याचार के खिलाफ अपनें विचार सांझा किए और सरकार को हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ हस्तक्षेप करनें के लिए प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन भी प्रेषित किया। आक्रोश रैली के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोस से पूरी छोटी काशी गूंज उठी और साथ ही बांग्लादेश सरकार के मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। साथ ही जागों हिंदू और मंडी वालों जाग जाओं जैसे नारे लगाए गए। इस दौरान धर्म संघ भूतनाथ मंदिर के मुख्यसलाहकार डॉ.ओम राज शर्मा, हिन्दू सभा के उत्तर क्षेत्र के मंत्री लेख राज राणा,वीर मंडल के प्रधान चंद्र शेखर व धर्म संघ भूतनाथ मंदिर ने कहा की ये जनसभा और आक्रोस रेली यह संकेत छोटी काशी से देना चाहती है कि बांग्लादेश के उपद्रवीयों और उग्रवादियों को कि हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार पर अब हिंदू चुप नहीं बैठनें वाले। उन्होंने बताया कि इस जनसभा और आक्रोश रैली का आयोजन इसलिए किया गया ताकि यह आवाज राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक पंहुचे कि जो घटनाएं बांग्लादेश में हो रही है जिसमें बलात्कार अनाचार, हत्या से प्रदेश और छोटी काशी का पूरा समाज द्रवित है और इन कूकृत्यों का विरोध करता है। वहीं
धर्म संघ के संयोजक नीरज हांडा ने कहा की बांग्लादेश में हो रहे नरसंघार और सनातनीयों और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ ही प्रर्दशन किया गया और बांग्लादेश में रहनें वाले सनातनी भाई जिन्हें जेलों में बंद करके रखा है जोकि बहुत की गलत और असहनीय है जिसके लिए आज हिंदू एक होकर उस उपद्रव के खिलाफ आवाज लगानें के लिए खड़ा है। मंडी के सभी संगठनों ने एक साथ मिलकर सेरी मंच से हूंकार भरी है ताकि इसकी आवाज केंद्र तक पंहुचे और इस अशांति को शीघ्र अति शीघ्र रोका जा सके।
