वीरगाथा प्रोजेक्ट 4.0 में छाए मंडी के छात्र
भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय एवं शिक्षा मंत्रालय द्वारा 2024 को My Gov पोर्टल पर ऑनलाइन वीरगाथा प्रतियोगिता करवाई गई lयह प्रतियोगिता चार वर्गों में तीसरी से पांचवीं, छठी से आठवीं, नवमी से दसवीं,और 11वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए करवाई गई l प्रतियोगिता के विषय कविता,पेंटिंग, पैराग्राफ लेखन और मल्टीमीडिया प्रेजेंटेशन थे जिनमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर के भाग लियाl डायट मंडी में वोकेशनल की “कौशल प्रतियोगिता” के अवसर पर वीरगाथा प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर व जिला स्तर पर स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को उपायुक्त महोदय अपूर्व देवगण द्वारा स्मृति चिन्ह और और प्रमाण पत्र देकर के सम्मानित किया गया l यह जानकारी जिला वीर गाथा समन्वयक सविता कुमारी ने दी lइस प्रतियोगिता में मंडी की दो छात्राओं हर्षिता राजकीय प्राथमिक पाठशाला थमारी पैराग्राफ लेखन में,अक्षिता एंजेल पब्लिक स्कूल सुंदर नगर का राष्ट्रीय स्तर पर सुपर 100 में चयन हुआ है l जिला स्तरीय वीरगाथाप्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से पांचवी वर्ग में राधिका राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कटवाहची पैराग्राफ लेखन में प्रथम, छठी से आठवीं वर्ग में दीक्षा राजकीय माध्यमिक पाठशाला डडोर कविता में प्रथम, नवमी दसवीं वर्ग में गुलशन कुमार पीएम श्री स्कूल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरोल पेंटिंग में प्रथम, 11वीं 12वीं वर्ग में अनु कुमारी पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी कविता में प्रथम स्थान हासिल किया l वीरगाथा प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका श्रीमती अंजली ठाकुर,कमलेश महाजन, रजनीश चौधरी, मृदुला ठाकुर, आशा राणा, बलबीर राणा, राकेश कुमार, सोनिका,चारु वैद्य, कृष्ण ठाकुर,सौरव बनियाल यामिनी नेगी और मीना ठाकुर ने निभाई lडाइट प्रधानाचार्य श्री नरेश शर्मा जी ने वीरगाथा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वालेविद्यार्थियों,उनकेअध्यापकों और अभिभावकों को बधाई दी l
