मंडी-कौशल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी में जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त अपूर्व देवगण ने शिरकत की l मुख्य अतिथि का स्वागत डाइट प्रधानाचार्य श्री नरेश शर्मा जी ने शॉल,टोपी पहना करके सम्मानित किया l उपायुक्त द्वारा कौशल प्रतियोगिता में लगे स्टाल का अवलोकन किया गया और विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा की तथा प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया l उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की प्रतिभा उजागर होती है। प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है और अन्य विद्यार्थियों के लिए ये प्रेरणा स्रोत बनते हैं lइस अवसर पर डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया l इसप्रतियोगिता में मंडी जिला के 13 ट्रेड के 53 स्कूलों के 181 प्रतिभागियों ने भाग लियाl यह जानकारी जिला व्यावसायिक समन्वय डॉक्टर दिनेश कुमार ने दी उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक छात्रों की प्रतिभा, ताकत और अनुकरणीय योगदान को प्रदर्शित करना है lकौशल प्रतियोगिता कार्यक्रम विचारों के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करेगाlकौशल प्रतियोगिता में 13ट्रेड के स्टाल लगाए गए जिनमें कृषि,ऑटोमोटिव,स्वास्थ्य देखभाल, आईटी इट्स, मीडिया एवं मनोरंजन, शारीरिक शिक्षा, निजी सुरक्षा, टेलीकॉम, पर्यटन एवंआतिथ्य, बैंकिंग वित्तीय सेवाएं एवं बीमा (बीएसएफ आई) परिधान मेड अप्स और होम फर्निशिंग, सौंदर्य एवं कल्याण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर, प्लंबर,खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग थे l सभी ट्रेड के विद्यार्थियों ने बढ़ -चढ़कर के भाग लियाl कौशल प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका श्री पूर्ण चंद, दीपक,दुनी चंद मीना कुमारी, शिवराम जगमोहन,ललित कुमार एन.आर.ठाकुर,, मनोज शर्मा,डॉक्टर चमन प्रकाश. डॉ यादवेंद्र, प्रतिमा अबरोल, रजनीश चौधरी,सौरभ बन्याल,मीना ठाकुर जी ने निभाई l डाइट प्रधानाचार्य श्री नरेश शर्मा जी ने इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी तथा मुख्य अतिथि महोदय जी का धन्यवाद किया l कौशल प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार से रहा lकृषि ट्रेड में मीनाक्षी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमणी प्रथम, मोहित राणा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंगणा द्वितीय, सिमरन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डेहर तृतीय, ऑटोमेटिव में अभिनय ठाकुर और समीर अंसारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंदर नगर प्रथम, शिवांश और गौरव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनारसा द्वितीय, गोपाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डेहर तृतीय, ब्यूटी एंड वैलनेस में तनुजा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरियारा प्रथम, दिव्या शर्मा और भारती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पटरीघाट द्वितीय, BFSI में रोहिणी और लक्षिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगवांई प्रथम, निखिल ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मा द्वितीय, हेल्थ केयर में अनया और आकांक्षा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी प्रथम,चांदनी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोह द्वितीय,कविता और दीशा भारती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोहर तृतीय, आई टी / आई टी एस में प्रीती और दिव्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोर्टस्नोर प्रथम, सूर्यांश और ध्रुव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लौंगनी द्वितीय, दिव्यांशु राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोह तृतीय, शारीरिक शिक्षा में अरुण और तुषार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोर्टस्नोर प्रथम, प्लंबिंग में हंसराज और भीमदेव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेड प्रथम, प्राइवेट सिक्योरिटी में स्नेहा और भारती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गागल प्रथम,सिमरन और कृतिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथेरी द्वितीय, अभिषेक और आदि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर (बाल) तृतीय, रिटेल में यामिनी और मीनाक्षी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदर नगर प्रथम आंचल स्नेहा और पलक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी द्वितीय, संजय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौंटा तृतीय, टेलीकॉम में अक्षय और कुलदीप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिदधयानी प्रथम, कृतिका और हिना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमनी द्वितीय, प्रिया और मोनिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंधाडा तृतीय, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी में नैंसी शर्मा और सुमन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंधाडा प्रथम, अंजू और चंचल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाऊ पनाऊ द्वितीय,भुवनेश्वरी और खुशबू राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बस्सी तृतीय, इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर में हरीश और पवन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चाय का डोरा प्रथम स्थान पर रहेl
