मंडी-नेशनल हेराल्ड एक सप्ताहिक अखबार हिमाचल में पढ़ता कोई नही : अजय राणा –प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए जनविरोधी फैसलों को छुपाने के लिए झूठ बोल रहे मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए पूछा कि कितनों के घर पर ये नेशनल हेराल्ड साप्ताहिक अखबार आता है।नेहरु-गांधी परिवार के स्वामित्व वाले अखबार को कांग्रेस शासित राज्य हिमांचल सरकार ने विज्ञापन के रूप में 2.34 करोड़ रुपए क्यों दिए? जबकि इस अखबार पर जांच चली है तो ऐसे में एडवर्टाइजमेंट देना सरकारी खजाने को लुटाना नहीं है क्या ? सुक्खू सरकार का यह कहना कि पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मातृ बन्दना ,पाञ्चजन्य,abvp की छात्र उद्घोष पत्रिका को एड दी तो कांग्रेस के प्रवक्ताओ पहले यह देखो कि इन पर नेशनल हेराल्ड की तरह कोई जांच चली है क्या? इनको कितने आमजन और कितने विद्वान लोग पढते हैं। इन में लिखने वालों के आर्टीकल जो छपते हैं वे जनसाधारण के मुद्दे होते हैं व हिमाचल से जुड़े होते हैं।इनके छापने के बाद उसका शुल्क लिया जाता हैं। उसके बाद हिमाचल के आम लोग इसको पढते हैं ।
अजय राणा ने कहा आपकी हेराल्ड तो न कोई हिमाचल के पत्रकार लेखक लिखते हैं न वो यहां छपती हैं और ना हीआमजन पढते हैं और ना ही वह हिमाचल के किसी स्टाल पर बिकती हैl
अजय राणा ने कहा कि कांग्रेस प्रवक्तता एवं मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश को पूरी जानकारी ही नही हैं। नेशनल हेराल्ड जैसे आरोपित अखबार को आप राष्ट्रवादी पत्र पत्रिकाओं से तुलना नहीं कर सकते। इस तुलना में हिमाचल कांग्रेस की हालत खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी है।यह पूरी तरह अपनो को रेवडियां बांटना हैं। यह बंद होना चाहिए व हिमाचल व देश के लोंगो का टैक्स मनी है। आज मित्रो को लाभ देने वाली सुक्खू सरकार , मित्रो की सरकार के नाम से जानी जा रही है।