मंडी में हिमाचल देव सेना संस्था के प्रदेश कार्यालय स्थित मंडी के जवाहरनगर में रविवार को समाजसेवी डॉ. कुलकीर्ति ठाकुर ने बतौर मुख्याथिति शिरकीत की। इस शुभारंभ कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक व् प्रसिद्ध समाजसेवी डॉक्टर कुलकीर्ती ने रिबन काट कर कार्यालय का शुभारंभ किया | हिमाचल देव सेना संस्था की स्थापना समाजसेवी मनीष वत्स और बिट्टू ठाकुर द्वारा 7 वर्ष पूर्व की गई थी | संस्था का उद्देश्य अपने समाज में हमारी संस्कृति को बढ़ावा देना, जरूरतमंदों की हर संभव मदद करना, युवाओं और बच्चों में शिक्षा और खेल की भावना पैदा करना है |हिमांचल देव सेना के संस्थापक मनीष वत्स ने कहा कि संस्था हमारी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर कार्यक्रमों का आयोजन करवाती रहती हैं, संस्था बच्चों का ध्यान शिक्षा और खेल की तरफ लाने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाती रहती हैं | संस्था के सस्थापक मनीष वत्स ने मुख्यातिथि डॉक्टर कुलकीर्ति को टोपी और शॉल पहनकर सम्मानित किया तथा संस्था की प्रदेशाध्यक्ष तेजा ठाकुर ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया | मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था बहुत अच्छा कार्य कर रही है और मै इस संस्था के साथ पिछले 3 सालों से संरक्षक के रूप में कार्य कर रहा हूं। संस्था ने रक्त के लिए एक वेबसाइट भी बनाई है। जिससे अभी तक बहुत से लोग लाभ ले चुके हैं। आने वाले समय में संस्था प्रदेश के हर जिले में अपना कार्यालय शुरू करेगी | इस मौके पर संस्था की महिला प्रदेश अध्यक्ष मीनू राणा , संस्था महासचिव संगीत चौहान , मंडी जिला उपाध्यक्ष किशोरी लाल, संस्था के कुल्लू जिला अध्यक्ष रचना महंत , मंडी जिला अध्यक्ष सरिता हांडा ,वंदना,अंजू ठाकुर,सुनीता,आयुष विशेष रूप से उपस्थित थे|
