भाजपा जिला सतर पर डॉ.भीम रॉव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत जिला स्तर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा मंडी जिला ने इसी कार्यक्रम को मुख्यमंत्री संवाद केंद्र टारना में दीप प्रज्ज्वलित करके शुरू किया गया । डॉ.भीम राव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प डाल कर उन्हे श्रधा सुमन अर्पित किये । जिसमे समाज के सभी वर्ग और समाज सेवियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप मे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर और कार्य मुख्यवक्ता के रूप मे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान मे शिमला से सांसद सुरेश कश्यप और साथ मे मंडी लोकसभा सह प्रभारी, नाचन् के विधायक विनोद चौहान ने भाग लिया।
भाजपा के प्रदेश संगठन महामन्त्री सिधार्थन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
डॉ. भीम राव अंबेडकर सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्यवक्ता सासद सुरेश कश्यप ने कहा भारतीय संविधान के रचयिता, समाज सुधारक और महान नेता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव महू में हुआ था। बाबासाहब नाम से लोकप्रिय भीमराव अंबेडकर स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के नाम अर्पित कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेसा वोट बैंक की राजनीति की है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर समाज में दलित वर्ग को समानता दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। जय राम ठाकुर ने कहा कि आज अंबेडकर के विचारों ने लाखों युवाओं को प्रेरित किया है और उनके विचारों पर चलकर कई युवाओं ने अपनी जिंदगी बदली है । इसी कारण बाबासाहब अंबेडकर के सम्मान में हम यह कार्यक्रम किये जा रहे है। नेहरू ने उस समय भी बाबा साहब के खिलाफ साजिश की थी। आज भारत देश एकता के लिए जाना जाता है तो इसका श्रेय डॉ. भीम राव अंबेडकर और वल्लभ भाई पटेल को जाता है lइस कार्य क्रम मे पूर्व मंत्री एवं सदर के विधायक अनिल शर्मा, बल्ह विधायक इंद्र सिंह, द्रंग विधायक पूर्ण ठाकुर, भाजपा प्रदेश की उपाध्यक्क्षा पायल वैद्य, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महामन्त्री चेत राम,पाल वर्मा वीरेंद्र भट्ट,प्रीयंता,राकेश, राहुल उपस्थित रहे।
