आज नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश राज्य कार्यकारिणी के आवाहन पर जिला मंडी की बैठक मंडी जिला परिषद सभागार भिउली में जिला अध्यक्ष लेखराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर मुख्य अतिथि,व बिजली बोर्ड से नवल किशोर विशेष रूप से उपस्थित रहे बैठक में विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन से छूटे हुए बोर्ड तथा निगम के कर्मचारियों को पेंशन लगवाने बारे विचार विमर्श किया गया जिसमें बिजली बोर्ड के कर्मचारी साथियों ने अपने विचार रखें सर्व सहमति से बैठक में आवाहन किया गया कि जब तक हिमाचल प्रदेश के हर एक कर्मचारियों को पेंशन नहीं लग जाती तब तक महासंघ लगातार प्रयास करता रहेगा। बैठक के दौरान सभी प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आवाहन पर 1 में को दिल्ली जंतर मंतर पर राष्ट्रीय स्तर पर धरने में एकजुट होकर जाने के लिए तैयार हुए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष लेखराज ने कहा केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई यूपीएस स्कीम शिक्षक कर्मचारी विरोधी है। जबकि पुरानी पेंशन से ही कर्मचारियों का बुढ़ापा सुरक्षित रहेगा। बैठक के दौरान प्रदीप ठाकुर ने कर्मचारी को अस्वस्थ करवाया की हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दी गई पुरानी पेंशन सीसीएस एक्ट 1972 के अनुसार ही हिमाचल प्रदेश में मिलती रहेगी। तथा केंद्र सरकार के अधीन पीएफआरडीए से हिमाचल प्रदेश के 12000 करोड़ रुपए लाने की मुहिम छेड़ी जाएगी। बैठक में जिला मंडी अध्यक्ष महिला विंग मंजुला वर्मा, महिला विंग महासचिव वनिता सकलानी , जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, बल्ह ब्लॉक के अध्यक्ष हर्ष ठाकुर, कटौला ब्लॉक के अध्यक्ष दिनेश कुमार, पधर ब्लॉक के अध्यक्ष कश्मीर सिंह ठाकुर, धर्मपुर ब्लॉक अध्यक्ष महिला विंग मंजुला वर्मा, सुंदर नगर ब्लाक महासचिव देवेंद्र धीमान, बिजली बोर्ड के साथी नवल किशोर, बिजली बोर्ड से तरुण शर्मा, किशोरी लाल, कमलेश कुमार, सदर ब्लॉक उपाध्यक्ष हरिकिशन, जिला कार्यकारिणी के पूर्व महासचिव भगत सिंह गुलेरिया, सेवानिवृत्ति तेज सिंह ठाकुर आदि सदस्य शामिल रहे।
