सोमवार को मंडी स्थित पड्डल मैदान के बैडमिंटन हॉल में राज्यस्तरीय प्रथम हिमाचल प्रदेश रैकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरेंद्र भट शर्मा, महापौर नगर निगम मंडी के कर कमरों द्वारा किया गया। महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्गीय लाला पी.सी. आनंद मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट मंडी द्वारा जिला टेबल टेनिस संघ मंडी के सहयोग से तथा तत्वाधान में किया जा रहा है। तीन दिनों तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 180 प्रतिभागी अपने-अपने खेल का उच्च स्तरीय प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में बालक- बालिकाओं एवं पुरुष व महिला वर्ग की प्रतिस्पर्धाओं में लगभग 12 प्रारूपों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सुभाष आनंद,सतीश आनंद व सुनील आनंद स्वर्गीय लाल पीसी आनंद मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट( मंडी के ट्रस्टी) हेमन्त राज वैद्य प्रधान जिला खेल टेबल टेनिस संघ मंडी, यशपाल राणा पूर्व सचिव हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन, सोमराज प्रमाणिक, हरीश कपूर, विवेक कपुर आरनेरी सचिव मंडी टेबल टेनिस एसोसिएशन एवं विशाल शर्मा तथा अनिरुध कपूर उपस्थित रहे।
