मंडी मित्र मंडल शिमला के सौजन्य से बुधवार को मेडिकल कॉलेज नेरचौक में 1 लाख 4 हजार 568 रुपए के उपकरण भेंट किए गए। इस मौके पर मंडी मित्र मंडल के अध्यक्ष बीडी पाठक, उपाध्यक्ष अरुण सिटक, आजीवन सदस्य प्रेम लाल, राकेश पाठक धर्मचंद वर्मा, साश्वत पाठक के अलावा कई सदस्य इस मौके पर मौजूद रहे। नेरचौक मेडिकल कॉलेज के चिकित्सीय अधीक्षक डॉ. जोगिंदर ठाकुर ने बताया कि मंडी मित्र मंडल शिमला द्वारा मेडिकल कॉलेज में आवश्यकता अनुसार विभिन्न उपकरण भेंट किए गए। जिनमें एचपी क्लॉक टाइप मेडीविजन (15) नंबर, नेबुलाइजर ईज़ी-1303 ईज़ी-लाइफ (04) नंबर, ड्रेसिंग ड्रम 11×9 “सीमलेस (10) नंबर, व्हीलचेयर ईज़ी (02 नंबर), लिनन ट्रॉली एएस (02 नंबर), घूमने वाला स्टूल 4 पैर (10) व्हीलचेयर, एसी, कूलर, दो आरओ, शामिल शामिल है। हालांकि इससे पहले भी मित्र मंडल आवश्यकता अनुसार मेडिकल कॉलेज में कई उपकरण भेंट कर चुका हैं। साथ ही कई अन्य संस्थाओं को भी मित्र मंडल सहयोग कर चुका हैं। मित्र मंडल के अध्यक्ष बीडी पाठक ने कहा कि इससे पहले सहयोग दिव्यांग स्कूल नेरचौक को भी सहायता प्रदान की गई हैं। और मित्र मंडल का मुख्य उद्देश्य यही रहा हैं जहां भी किसी प्रकार की आवश्यकता पड़ती हैं हमारी मंडी मित्र मंडल शिमला हमेशा आगे रहता हैं। गरीब परिवार हो या कोई अनाथ हो सबकी की मदद को हम आगे बढ़ते रहते हैं। हमारी मंडी मित्र मंडल शिमला ने सहयोग दिव्यांग स्कूल में कई बच्चे एडॉप्ट किए हैं जिनका पढ़ाई से लेकर खाना रहना सब चीज का खर्च मंडी मित्र मंडल उठा रहा हैं। आने वाले समय में भी मंडल इस तरह के कार्यों को करता रहेगा। वहीं नेरचौक मेडिकल कॉलेज के चिकित्सीय अधीक्षक डॉ. जोगिंदर ठाकुर ने मंडी मित्र मंडल शिमला का आभार जताया और विश्वास जताया कि आगे भी इसी तरह मंडल सहायता प्रदान करता रहेगा।
