मंडी में गौ तस्करी के एक मामले में पुलिस और गौ रक्षकों के बीच विवाद सामने आया है। गौ रक्षकों ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे एएसपी मंडी सागर चंद्र से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह गौ सेवा प्रमुख हरमीत सिंह बिट्टू की अध्यक्षता में गौ रक्षकों का प्रतिनिधिमंडल एएसपी से मिला। गौ रक्षकों ने बताया कि 14-15 जून की सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक कैंटर में गौवंश को ले जा रहे हैं। जब उन्होंने कैंटर को रोका तो उसमें 17 गौवंश मिले।गौ रक्षक सौरभ गुलेरिया और आयुष के अनुसार, जब वे गौवंश से भरे कैंटर को पंडोह पुलिस चौकी ले गए तो पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने उनके द्वारा बनाए गए वीडियो भी डिलीट करवा दिए।गौ रक्षकों ने कहा कि गौ तस्करी के बढ़ते मामले चिंताजनक हैं। उन्होंने मांग की कि पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ानी चाहिए। साथ ही आरोप लगाया कि पुलिस तस्करों को पकड़ने वालों को ही प्रताड़ित करती है।एएसपी सागर चंद्र ने गौ रक्षकों के साथ हुए दुर्व्यवहार की जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में नजदीकी पुलिस स्टेशन और मंडी कंट्रोल रूम को तुरंत सूचित किया जाना चाहिए।
