मंडी-धर्मपुर उपमंडल में मंडप-चह सड़क मार्ग पर बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ब्रह्मफाल्ड के पास एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में टिप्पर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जीवन कुमार (42 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गांव कलोगा, ग्राम पंचायत चौकी का रहने वाला था। जीवन कुमार सूरत राम का पुत्र था। दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक के पीछे उसका 6 महीने का छोटा बच्चा है, जिसके सिर से पिता का साया उठ गया है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
