मंडी-शहिद इंदर सिंह माध्यमिक पाठशाला पंडोह (तवा रफी) में पहली ही बरसात ने भारी अव्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। स्कूल परिसर में बरसाती पानी भर जाने से न केवल छात्रों को परेशानी हुई बल्कि शिक्षकों और स्टाफ को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।बारिश के चलते स्कूल का मैदान और प्रवेश द्वार जलमग्न हो गया। जिससे बच्चों का आना-जाना मुश्किल हो गया। कई छात्रों को जूते उतार कर पानी में चल कर क्लासरूम तक पहुंचना पड़ा। 2023 में आई बरसात में भी पाठशाला का यही हाल था। अभी तक 2023 में टूटी हुई चारदीवारी नहीं लगी है।जिस कारण मैदान पूरा पानी में जलमग्न हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल मानसून की शुरुआत में यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक जलनिकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। अभिभावकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्कूल प्रांगण में जल निकासी की उचित व्यवस्था करने और चारदीवारी की मांग की है ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और स्वास्थ्य को लेकर भी खतरा न बने।
