मंडी-हिमाचल के मंडी जिला में बारिश से कहर का बदस्तूर लगातार जारी है। बीती शाम से हो रही बारिश के चलते चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाइवे पर एक बार फिर से जगह-जगह लैंडस्लाइड शुरू हो गया है। ताजा लैंडस्लाइड़ की बड़ी घटना पंडोह के डयोड़ के पास पेश आयी है।
जिसमें बारात लेकर जा रहा दूल्हा और बाराती भी फंस गए। भारी लैंडस्लाइड़ होने से जब गाड़ियां यहां से नहीं निकल पाई तो दुल्हे के लिए कुल्लू की ओर से टैक्सी मंगवाई गई, जिसमें दूल्हे को बैठाकर आगे भेजा गया। वहीं अन्य बारातियों को जाम में फंसे अन्य वाहनों के साथ सड़क मार्ग खुलने का इंततार करना पड़ा। बीती रात करीब 11 बजे यह लैंडस्लाड़ हुआ था, जिसे आज सुबह 10 बजे खोल गया। मिली जानकारी के अनुसार मंडी जिला में बीती शाम से जारी भारी बारिश के चलते चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे जगह जगह लैंडस्लाइड होने से बाधित हो गया है। पंडोह के डयोड़ के पास मगर नाला से भी भारी लैंडस्लाइड की एक तस्वीर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि इस मार्ग से एक दूल्हे की बारात जा रही थी और वह भी लैंडस्लाइड के कारण लगे जाम में फंस गई। बारात के साथ आए दूल्हे के रिश्तेदार जयराम ठाकुर ने बताया कि यह बारात सुबह तीन बजे दुदर से ज्वालापुर के लिए निकली थी। 4 बजे यह बारात कैंचीमोड़ पहुंची, यहां से जगह- जगह हुए लैंडस्लाइड से बचते बचाते हुए बारात डयोड़ के मगर नाला के पास पहुंची, जहां भारी मात्रा में सड़क पर मलबा गिरा हुआ था। जिसके बाद उनकी बारात बारात यहीं रूक गई। सड़क मार्ग को जल्द खोलना संभव नहीं था, ऐसे में पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी अनील कटौच और उनकी टीम ने दूल्हे और उसके कुछ परिजनों को पैदल वहां से सुरक्षित निकाला। और बाद में कुल्लू की ओर से टैक्सी बुलाकर उन्हें ज्वालापुर की ओर भेजा, ताकि शादी की रश्मों में देरी न हो।
वहीं एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि जाम में फंसे सभी वाहनों को सुरक्षित निकाला जा रहा है । भारी बारिश के चलते इस एनएच पर जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने वाहन चालकों से इस मार्ग पर संभलकर चलने की अपील की है।
