मंडी-सरकार द्वारा चलाए गए “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत लगे कर्मचारी ईमानदारी के साथ इस अभियान के लक्ष्य को पूरा करने में दिन रात मेहनत कर रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी, सभी उम्र की महिलाओं के हीमोग्लोबिन परीक्षण, NCD स्क्रीनिंग, TB स्क्रीनिंग और गर्भवती महिलाओं के चेकअप कर रहे हैं। यह बात नवनीत गुलेरिया, उपाध्यक्ष, राज्य स्वास्थ्य समिति(NHM) अनुबंध कर्मचारी संघ, हिमाचल प्रदेश ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कही, साथ ही साथ उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो भी स्वास्थ्य अभियान चलाया जाता है उसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का कर्मचारी,अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं पर सरकार इन कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के बारे में कुछ भी सोच नहीं रही है जो की बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि एनएचएम के कर्मचारियों के लिए जल्द से जल्द पॉलिसी बनाई जाए, उनके और उनके परिवार के भविष्य को सुरक्षित किया जाए अन्यथा मजबूर होकर सभी कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा l
