अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर पलटवार: बोले, भारत का विरोध करना उनकी फितरत में शामिल
मंडी-मंडी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी की विदेश यात्रा के दौरान भारत और आरएसएस पर की गई टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत का हर जगह विरोध करना राहुल गांधी की आदत बन गई है।ठाकुर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और एयर स्ट्राइक के समय भी भारत में रहते हुए पाकिस्तान की प्रशंसा की थी। उन्होंने सवाल किया कि ऐसी क्या मजबूरी है कि उन्हें भारत का विरोध करना आवश्यक हो गया है।ठाकुर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के प्रति उनके और उनके समर्थकों के प्रेम के कारण कांग्रेस को 90 चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है, और बिहार चुनाव में भी उनकी हार तय है।इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने हिमाचल कांग्रेस के ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कांग्रेस को ‘वायदे चोर’ बताते हुए पूछा कि क्या वे स्वयं सत्ता छोड़ने के लिए तैयार हैं। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई है, और देश भर में भी उनकी यही स्थिति है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं को नीचा दिखाना कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा बन गया है।
