मंडी-नगर निगम के महापौर वीरेन्द्र भटट शर्मा जरूरतमंद नागरिकों को अंगीकार 2025 अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी संस्करण
2.0 ;पीएमएवाई के अंतर्गत भवन निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर नगर निगम क्षेत्राधिकार के वार्ड नम्बर 1 खलियार के 6, वार्ड नम्बर 3 पडडल के 1, नम्बर 4 नेला 20, वार्ड नम्बर 5 ,मंगवाई के 1, वार्ड नम्बर 6, सन्यारढ के 7, वार्ड नम्बर 7 तल्याहड के 2, नम्बर 9, पैलेस क्लोनी.।। के 3, वार्ड नम्बर 10 सुहडा के 1, नम्बर 14 बैहना के 07 व वार्ड नम्बर 15 दौहंदी के 10 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। जिनके माध्यम से लगभग 58 पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण हेतु 2.50 लाख की निर्धारित धनराशि प्राप्त होगी। इस योजना के
तहत लगभग 1.45 करोड रुपए की धनराशि प्रदान की गई। जिसके तहत प्रथम चरण में 70,000 रुपए की धनराशि एवं तीन चरण में 60,000 रुपए की धनराशि नियमानुसार प्रदान की जाएगी। यह योजना नगर निगम प्रशासन की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसमें प्रत्येक नागरिक को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है। महापौर वीरेन्द्र भट्ट शर्मा ने कहा कि सरकार की यह योजना समाज के उन वर्गों के लिए एक सशक्त माध्यम है, जो आर्थिक रूप सेo कमजोर हैं और अपने सपनों का घर बनाने की इच्छा रखते हैं। नगर निगम हर संभव प्रयास करेगा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इस योजना का लाभ समय पर मिल सके।
