मंडी- जोगिंदर जिमखाना क्लब, मंडी में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, हिमाचल प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष अनिल वर्मा ने की, जबकि प्रांत संगठन मंत्री श्याम सिंह चौहान एवं प्रांत उपाध्यक्ष योगेश शर्मा विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में प्रोफेसर अनुपमा सिंह की उपस्थिति विशेष रही। संगठन द्वारा उन्हें महिला प्रमुख अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, हिमाचल प्रदेश के रूप में औपचारिक रूप से सूचित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं समाजसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेंगी।
इस अवसर पर संगठन की आगामी गतिविधियों एवं हिमाचल प्रदेश में उपभोक्ता जागरूकता अभियान के विस्तार पर गहन चर्चा हुई।
बैठक का समापन उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा, पारदर्शिता, और नारी सशक्तिकरण के संकल्प के साथ किया गया।
