मंडी-मंडी जिले के बैहना गांव के एक अधिवक्ता की डडौर में सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना शुक्रवार रात को हुई। बल्ह थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 281 और 125 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।हरियाणा रोडवेज, दिल्ली डिपो के चालक अब्दुल हमीद ने शिकायत दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि 7 नवंबर 2025 की रात लगभग 10:00 बजे वे अपनी बस (HR55GV1060) मनाली से दिल्ली रूट पर चला रहे थे।शिकायतकर्ता के अनुसार, जब बस डडौर से लगभग 300-400 मीटर पीछे थी, तभी डडौर की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार (HP33C-3657) गलत लेन में आकर बस से टकरा गई। टक्कर के बाद कार डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार चालक अंकुश वालिया, पुत्र हेम राज वालिया, निवासी बैहना की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक अंकुश वालिया(37 ) मंडी में बतौर अधिवक्ता कार्यरत थे। उनका पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज नेरचौक में करवाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे 5 साल का बेटा, माता-पिता और पत्नी को छोड़ गए हैं।
