मंडी-सोमवा को शोषण मुक्ति मंच ने बाली चौकी में किया प्रदर्शन।जिसमें शोषण मुक्ति मंच के अंतर्गत अन्य संगठनों ने भी भाग लिया। जिसमें मुख्य रूप से भीम आर्मी, कोली समाज, किसानसभा और सेब उत्पादक संघ ने संयुक्त रूप से भाग लिया। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के अंदर पिछले लंबे समय से लगातार जातिय हिंसा बढ़ रही है।
जाति के आधार पर महिलाओं व बच्चों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं । प्रदर्शन को खण्ड बाली चौकी कोली समाज अध्यक्ष व गुरान पंचायत उप प्रधान इंदर सिंह, हिमाचल किसान सभा राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह राणा, शोषण मुक्ति मंच के बाली चौकी के संयोजक इंदर सिंह, ने संबोधित किया। तमाम वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा देश और प्रदेश में अनुसूचित जाति के लोगों पर लगातार हो रहे हमले चिंता का विषय है। सरेआम संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
संविधान के अंतर्गत समानता का अधिकार मौलिक अधिकार है परंतु हम देखते हैं आज भी बड़े पैमाने पर समाज के अंदर सार्वजनिक स्थलों पर छुआछूत होती है। संविधान के अंदर जो अधिकार पिछड़ों को दिए गए हैं उन अधिकारों का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। सरकार द्वारा नई भर्ती नीतियों में आरक्षण की व्यवस्था नही है ।जबकि विभिन्न विभागों में सैकड़ो पद अनुसूचित जाति के खाली पड़े हैं। इन सब मुद्दों को लेकर यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। महेंद्र सिंह राणा ने लोगों से आग्रह किया कि शोषण मुक्ति मंच के अंदर हर तरह के शोषण के मामले उठाए जाएंगे। आज शोषण लिंग के आधार पर महिलाओं का, विभिन्न आउटसोर्स कर्मियों का भी शोषण हो रहा है। इसलिए यह मंच हर तरह के शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने तमाम शोषण लोगों से इस लड़ाई में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा की जातीय शोषण इंसान के द्वारा इंसान के हाथों शोषण का सबसे घिनौना रूप है। इसलिए शोषण मुक्ति मंच इंसान के हाथों इंसान के शोषण का पुरजोर विरोध करता है। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को उपमंडल अधिकारी नागरिक बाली चौकी के माध्यम से मांग पत्र दिया गया। मांग पत्र में संविधान को सख्ती से लागू करने की मांग की गई व दलित पिछड़ों पर हो रहे लगातार हमले पर रोक लगाने की मांग की गई और इसके साथ-साथ लोगों के साथ हो रहे हैं अन्याय पर तुरंत रोक लगाने की मांग की । गई प्रदर्शन में भीम आर्मी वाली चौकी अध्यक्ष एलएस कण्डयाल, कोली समाज उपाध्यक्ष व शील मशोरा पंचायत के प्रधान अनुसूचित जाति अध्यक्ष तेजराम , दाबे राम, मनी पंचायत के प्रधान धनीराम, नाथूराम, हरि सिंह, केशव राम ,कॉल राम, थालू राम, देवेंद्र कुमा,र कहर सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
