मंडी-भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की परिचय बैठकबुधवार को मंडी स्थित सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने की।बैठक में मंडी जिला के सभी पदाधिकारियों सहित भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश के अध्यक्ष मनीष ,भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे l इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष चेतराम, प्रदेश महामंत्री मोहन भारती, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र पाल और जिला अध्यक्ष खेम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा अनुसूचित जाति मोर्चा को संगठन विस्तार का महत्वपूर्ण लक्ष्य सौंपा गया है। जिसके तहत प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर पाँच नए सदस्यों को जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश के करीब सात हजार बूथों पर लगभग पैंतीस हजार नए कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके लिए प्रदेश में तीन हजार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों में ये नए कार्यकर्ता संगठन को और मजबूत करते हुए प्रदेश में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने और भाजपा को सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।
इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी जिला में आई आपदा के दौरान केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई राशि की बंदरबांट की है और पिछले दो वर्षों से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
उन्होंने कहा कि मंडी के लोगों के घाव अभी भरे भी नहीं हैं और ऐसे समय में सुक्खू सरकार द्वारा तीन साल का जश्न मनाने का निर्णय जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।
