मंडी-जिला मण्डी की अग्रणी शिक्षण संस्था सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, महाजन बाजार मण्डी(हि०प्र०) द्वारा नर्सरी व के.जी कक्षा के छात्र- छात्राओं ने फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पाठशाला के नर्सरी व के.जी कक्षा के छात्र- छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए मंच सांझा किया। प्रबंध समिति की अध्यक्षा श्रीमती रजनी गोयल जी ने मुख्यतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभआरंभ किया। पुलिस मेन, फल-सब्जियां, प्रकृति, राष्ट्रीय नायक, समुदाय सहायक, भारतीय संस्कृति, आदि अनेक विषयों पर नन्हें बच्चों ने फैंसी ड्रैस के माध्यम से शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए।फैसी ड्रैस प्रतियोगिता नर्सरी अ कक्षा से प्रथम वरेण्यम शर्मा, द्वितीय अक्षत व तृतीय रोहन व नर्सरी ब कक्षा से प्रथम प्रिशा ठाकुर, द्वितीय एकाक्ष व तृतीय नैन्सी शर्मा तथा एल.के.जी अ कक्षा से प्रथम कियाश ठाकुर, द्वितीय शिवांशी शर्मा व तृतीय उत्कर्ष शर्मा व एल.के.जी ब कक्षा से प्रथम रायमा, द्वितीय आरोही व तृतीय श्रीएन वैद्य घोषित किए गए।
इसके अलावा सरस्वती वंदना व समूह नृत्यों का शानदार कार्यक्रम सरस्वती सदन के सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रबंध समिति की अध्यक्षा श्रीमती रजनी गोयल, उपाध्यक्षा श्रीमती स्नेहलता चोपड़ा, सचिवा श्रीमती निर्मला कात्यायन, और स्कूल प्रधानाचार्य डॉ.उमेश मंडयाल, शिक्षक, छात्र और उनके माता-पिता भी उपस्थित रहे। समारोह की मुख्य अतिथि ने महोदय ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और विजेता तथा प्रतिभागियों को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य डॉ.उमेश मंडयाल ने स्कूल प्रबंधन समिति, शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
