अब 30 किलोमिटर के बाद भत्ता देने की आदेश से नाराज डिपो चालक,समय पर वेतन न मिलने पर भी जताया रोष, कहा – एचआरटीसी को वेतन कोषागार से मिलना सरकार व प्रबंधन करे तय
मंडी डिपो ड्राइवर यूनियन के चुनाव अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से हुए। इन चुनावों में प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर, मुख्य सलाहकार दीपक राज शर्मा,वरिष्ठ उप प्रधान कर्णवीर सिंह, सचिव कृष्ण देव सकलानी, मंडलीय सचिव अमर सिंह, निरीक्षक राजेंद्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। बैठक में प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर ने कहा की एचआरटीसी में में नए नए फरमान जारी किए जा रहे है। जैसे के पहले रात्री भत्ता आठ किलोमीटर के बाद दिया जाता था। जबकि अब 30 किलोमीटर के बाद भत्ता देने की आदेश दिए हैं। जो कि सरासर गलत है। एचआरटीसी की कार्यशैली व अन्य विभागों की कार्यशैली में दिन रात का फर्क है। जिसके चलते हम इसका कड़ा विरोध करते हैं। विरोध जताते हुए उन्होंने यह भी कहा के वेतन 11 व 12 तारीख को मिल रहा है जोकि पहली तारीख को मिलना चाहिए।
रात्री भत्ता व अतिरिक्त भत्ता जो कि सौ करोड़ के उपर बनता है उसको तुरंत दिया जाए। अध्यक्ष रजिन्द्र कुमार ने कहा कि कार्यशालाओं में कलपुर्जी की कमी के चलते हमारी गाडिय़ों की ब्रेक डाउन हो रही है। जिससे निगम की छवि खराब हो रही और चालकों व परिचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में चालकोंव परिचालकों के साथ मारपीट की घटनाएं आम बात हो गई है। इस का भी मुख्य कारण गाडिय़ों की मरम्मत न होना हैं। चालक अगर सवारीयों के हित के लिए कहीं वाहर वर्कशॉप में गाड़ी का काम करवाता है तो कार्यालय द्वारा बिल पास नहीं किए जाते है। जोकि सरासर गलत है। इन सभी विषयों पर ड्राईवर यूनियन ने कड़ा संज्ञान लेते हु कहा कि निगम प्रबंधन व सरकार गंभीरता से सोचे और इसका हल करें। अन्यथा संगठन को कड़े व सख्त निर्णय लेने पर बाध्य होना पड़ेगा। इन सभी विषयों पर संगठन पहले भी मुखर होता रहा है। वहीं इस मौके पर मंडी डिपो ड्राइवर यूनियन के चुनाव भी हुए। जिसमें अध्यक्ष रमेश कुमार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमा राम, प्रधान राकेश कुमार,कार्यकारी प्रधान वेद कुमार,उपप्रधान गणेश लाल, महेंद्र पाल, हरीश कुमार, धर्मपाल, मुख्य सलाहकार देश राज, सह सलाहकार रमेश कुमार ,महासचिव लोकेश कुमार,सहसचिव टेक सिंह,सचिव बलदेव,रविंद्र कुमार, तारा चंद, दिवेंद्र कुमार, प्रोप्रोगंडा सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष श्याम सिंह,जीवनलाल, सह कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह संगठन मंत्री सुभाष चन्द्र,सह संगठन मंत्री हेम राज, प्रेस सचिव पदम सिंह, सह प्रेस सचिव राजेंद्र कुमार, लेखाकार उमाशंकर,सह लेखाकार ओम प्रकाश, खेम चंद,प्रवक्ता स्मेश कुमार, बलवीर सिंह,सह प्रवक्ता मेहर चंद, वहीं इसके आलावा कार्यकारिणी सदस्यों में अच्छर सिह,ध्यान सिहं, गिरजानंद,बोधराज, भीमसेन, देवराज, रोशनलाल, चमनलाल,योगराज,नागनु राम, गोपाल सिंह, गोपाल ,अजय कुमार, इंद्रदेव, मोहर सिंह, शांति कुमार, बरकत अली, जगदीश,शेर सिह, विरि सिंह, महेंद्र कुमार, विनोद कुमार,धर्मसिंह, यादविंदर कुमार, सुरेश कुमार, कोमल चंद, ओमी चंद,व हिंमत कुमार को सदस्य चुना गया।
