मंडी-मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा द्वारा वीडियो वायरल करने के बाद एचआरटीसी चालक को निलंबित कर दिया गया है। छात्रा ने आरोप लगाया था कि बस चालक निर्धारित मार्ग तक नहीं जाता, जिससे छात्रों को पैदल घर लौटना पड़ता है।छात्रा के अनुसार, सरकाघाट से शाम 5 बजे पंडोल रूट पर चलने वाली बस को चालक बगड़ागलू में रोक देता है। चालक का कहना होता है कि बस बड़ी होने के कारण आगे नहीं जा सकती। इससे आगे जाने वाले यात्रियों में दो-तीन स्कूली विद्यार्थी भी शामिल होते हैं।इन छात्रों को लगभग 5 किलोमीटर पैदल चलकर रात करीब 8 बजे अपने घर झंझैल पहुंचना पड़ता है। वायरल वीडियो बीते शनिवार शाम का बताया जा रहा है।छात्रा ने यह भी सवाल उठाया कि यदि बस बड़ी थी, तो क्या इससे पहले कभी इसी तरह की बसें इस रूट पर नहीं भेजी
