मंडी-जिला मंडी के लांबाथाच स्थित गवर्नमेंट कॉलेज सेराज में बुधवार को 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य, स्टाफ, पीटीए, ओएसए, सीएससीए एवं विद्यार्थियों के संयुक्त सहयोग से किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. अनुपमा सिंह, पूर्व कुलपति, सरदार पटेल विश्वविद्यालय,
मंडी ने शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण, युवा विकास और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
समारोह के दौरान शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया, जिसमें स्थानीय संस्कृति और प्रतिभा की झलक देखने को मिली।
कॉलेज की प्राचार्या प्रो. जया ठाकुर ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।
इस मौके पर कॉलेज के समस्त स्टाफ, डॉ दलीप डॉ कटारिया डॉ यामिनी पीटीए के अध्यक्ष धनेश्वरी पुष्पा ठाकुर एवं स्थानीय अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
