मंडी- बुधवार को सर्व देवता सेवा समिति जिला मण्डी की कार्यकारिणी द्वारा उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन को उनकी देवताओं के प्रति कार्यशैली को देखते हुए सर्व देवता समिति द्वारा सम्मानित किया गया । गत तीन शिवरात्रि मेलो के आयोजन में इनकी देवी देवताओं के प्रति सराहनीय भूमिका रही है ।
जैसे पहली शिवरात्रि में जो माननीय मुख्यमत्री हिमाचल प्रदेश ने आधा बीघा भूमि देवताओं के मंदिरों के पास सामुदायिक भवन बनाने हेतु घोषणा की थी उस भूमि को स्वीकृत करने के लिए अपने अधिनिष्ट अधिकारियों को मामलों को तैयार करने के लिए समय निर्धारित किया ओर उस निर्धारित समय में ही कुछ मामले स्वीकृत कर दिए। इसके अतिरिक्त सर्व देवता समिति और जन मानस की मांग पर पंजीकृत देवी देवताओं को पडल मैदान में बैठने के लिए स्थाई स्थान उपलब्ध करवाया। जिसकी समस्त कारदारों और आम जन मानस ने सराहना की।
देवताओं के कार्य के अतिरिक्त उपायुक्त ने प्राकृतिक आपदा के दौरान मार्ग अवरुद्ध होने के कारण भी पैदल चल कर लोगों को राहत पहुंचाई यह भी एक सराहनीय कार्य है l इस बैठक में भीम चन्द सरोच वरिष्ट उप प्रधान, तीर्थ राज,हुकम चंद,राजू राम, गोविन्द ठाकुर उप प्रधान, दिनेश शर्मा महासचिव, सुरेंद्र गुलेरिया सचिव, राजेंद्र गुलेरिया कोषाध्यक्ष, घनश्याम ठाकुर तोलू राम, लेख राज पटियाल, खीमा राम संगठन सचिव, रेवती राम, डिक पाल शर्मा मुख्य सलाहकार, इंद्र सिंह, वाले राम , गुलाब ठाकुर , हीरा सिंह,तेज राम , हरि सिंह आदि आदि मौजूद रहे l
