मंडी-आंखों में आंसू लिए जो बुढ़ी मां डीसी मंडी अपूर्व देवगन को कसकर गले लगाते हुए नजर आ रही हैं, इनका नाम रूकमणी है जो बीते साल आपदा में अपने नौजवान बेटे को खो चुकी हैं। लेकिन जब भी रूकमणी अपूर्व देवगन को देखती हैं तो इन्हें जिलाधीश में अपने बेटे की झलक नजर आती है। यही कारण है कि रूकमणी को जब पता चला कि 20 मार्च को डीसी मंडी अपूर्व देवगन का जन्मदिन है तो उनसे डीसी मंडी से मिले बिना रहा नहीं गया। और फिर रूकमणी सुंदरनगर से दिवंगत बेटे राहुल के दोस्त राधे श्याम के साथ डीसी मंडी अपूर्व देवगन से मिलने पहुंच गई। डीसी मंडी के कैबिन में जैसी रूकमणी पहुंची तो उन्हे देखते ही उनकी आंखों से अश्रुधारा बहने लगी, जैसे उनका गुजरा हुआ बेटा सामने ही खड़ा हो। रूकमणी ने डीसी मंडी अपूर्व देवगन को एक बेटे की तरह कसकर गले लगाया और फिर से रो पड़ी। डीसी मंडी ने भी एक मां की इन भावनाओं की कदर करते हुए अफसर नही, बल्किं एक बेटे की तरह रूकमणी को अपने बांहो में थाम लिया। एक मां के ममतामयी और सुकून से भरे इन पलों को उस समय रूकमणी को डीसी मंडी से मिलाने गए राधे श्याम ने अपने फोन में कैद कर लिया। राधे श्याम ने बताया कि डीसी मंडी अपूर्व देवगन की छवि उनके दोस्त जैसी दिखाई पड़ती है। यही कारण है कि आज उनके दोस्त की माता खुद को डीसी मंडी से मिलने से रोक नहीं पायी। इस दौरान अपूर्व देवगन रूकमणी से यह बोलते हुए भी नजर आए कि जिला प्रशासन की ओर से उन्होंने हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को सही सलामत तलाशने की पूरी कोशिश की थी।
Τ
2 दिसंबर की शाम को 7 लोगों के साथ लैंडस्ला जबçइड की चपेट में आ गया था रुकमणी का बेटा :
बता दें कि मंडी जिला में बीते साल 2 सितंबर की शाम को जिला के सुंदरनगर के जंगमबाग में भीषण लैंडस्लाइड की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें 4 लोग एक ही परिवार के थे। इस दौरान राहुल मंडयाल स्कूटी पर सवार होकर अपने घर जा ही रहा था कि तभी अचानक लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया। यह वह दौर था जब करसोग से लेकर धर्मपुर तक पूरा मंडी जिला भीषण प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहा था। 2 सिंतबर की शाम को जब यह हादसा हुआ तो प्रशासन की रेस्कूय टीमों के साथ डीसी मंडी भी मौके पर स्वयं रेस्कयू ऑपरेशन का मोर्चा संभाले हुए थे। राहुल मंडयाल यूथ कांग्रेस का कर्मठ कार्यकर्ता भी था और उस समय सीएम सुक्खू सहित प्रदेश के अन्य छोटे बड़े सभी नेताओं ने उनकी मौत पर गहर शौक भी पव्यक्त किया था।
