Oplus_16908288
मंडी-मंडी की सड़कों पर जानलेवा सड़क हादसें थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गोहर में मंगल पर अमंगल घट गया।आज तुन्ना मोड़ पर एक जिम्नी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे ढांक में लुढ़क गई। हादसा इस कदर भीषण था कि वाहन में सवार शख्स की मौका पर ही मौत हो गई। वहीं कई पलटें खाने के बाद गाड़ी बुरी तरह से पिचक गई।मृतक की शिनाख्त धंग्यारा गलू निवासी 34 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के पीछे रहे तकनीकी कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
सड़क हादसे में दीपक के अकास्मिक निधन से पूरा इलाका गमजदा हो गया है। आज वह जिम्नी वाहन से पत्नी और बच्चे को मंडी छोड़कर वापस घर लौट रहा था, तुन्ना मोड़ पर अनहोनी घट जाने से उसकी जान चली गई।
