मंडी-समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी में पर्यटन एवं आतिथ्य ट्रेड के सेवाकालीन व्यावसायिक प्रशिक्षकों के लिए पाँच दिवसीय कार्यशाला (तीन दिन ऑफलाइन दो दिन ऑनलाइन )दिया जा रहा है दूसरे चरण की कार्यशाला में जिला मंडी ,कुल्लू और सिरमौर के व्यावसायिक प्रशिक्षु भाग ले रहेहैं । यह जानकारी डाइट प्रधानाचार्य डॉ . दिनेश कुमार कुमार ने दी उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को जॉब सीकर न बनाकर जॉब प्रोवाइडर बनाना है उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला के सफल संचालन के लिए समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश की ओर से राज्य समन्वयक , सुरेखा ,कविता ,तथा रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ . संजय जोशी ,विजय शर्मा जी रहें। इस कार्यशाला में खाद्य और पेय पदार्थ के खतरों के बारे में विस्तृत जानकारी,रेस्टोरेंट को चलाने के तरीक़े ,रेस्टोरेंट उपकरण जैसे विषयों पर चर्चा की गई ।व्यावसायिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए इसी कड़ी में प्रशिक्षुओं को आतिथ्य प्रबंधन और तकनीकी संस्थान एस पी टी क्लार्क चार सितारा रिट्यूअरेंट पंडोह का क्षेत्रीय करवाया गया उपनिदेशक गुणवत्ता नियंत्रक श्रीमती मीना राठौर ने व्यावसायिक प्रशिक्षुओं को सन्देश दिया कि जो कुछ भी इस कार्यशाला से सीख कर जाएँ अपने विद्यार्थियों के साथ साँझा करके उनका मार्गदर्शन करें I
