Oplus_16908288
मंडी-गुरुवार को जिला मंडी के पंडोह डैम के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कार और निजी बस के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार (नंबर HP 28 B-2541) कुल्लू से मंडी की ओर आ रही थी।

जैसे ही वाहन पंडोह डैम के पास पहुंचा, सामने से आ रही एक निजी बस से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही
