Oplus_19005440
मंडी-एपीएमसी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने कहा कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले युद्ध चंद बैंस के खिलाफ जमकर हल्लाबोला है। उन्होंने कहा कि बैंस आए दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी करते हैं। मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए संजीव गुलेरिया ने कहा कि बैंस स्वयं को बड़ा कांग्रेस का नेता जाहिर कर परिवार विशेष के साथ स्वयं को जोड़ रहे हैं। जिस राजनैतिक घराने से स्वयं को जुड़ा हुआ बता रहे हैं,
उस घराने की ओर से आपके पक्ष में कोई बयान नहीं दिया गया है। जबकि उनकी पृष्ठभूमि मालूम है, वे कांग्रेस के किसी बड़े पद पर नहीं रहे हैं, न ही कोई बड़े नेता हैं। संजीव गुलेरिया ने कहा कि एड़ी ऊंची करके कोई बड़ा आदमी नहीं बन सकता और नहीं किसी पर कीचड़ उच्छालकर आपके गुनाह छिपेंगे। आपके खिलाफ कागज सरकार और मेरे पास हैं, समय आने पर आपको बेनकाब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप किसके इशारे पर यह सब कर रहे हैं। संजीव गुलेरिया ने कहा कि मेरे पर इल्जाम लगाया गया कि मेरे घर की निलामी होने वाली है, नोटिस चिपका हुआ है। मेरे साथ तो ऐसा कुछ भी नहीं है, पर आपके घर पर आज भी नोटिस चिपका हुआ है। करोड़ों के कर्ज में डुबे हुए बैंकक्रप्ट हैं , चेतावनी दी कि अपनी हद में रहें, कानून अपना काम करेगा, आपके अवैध कब्जे और एनआईए के सारे दस्तावेज हमारे पास हैं। संजीव गुलेरिया ने कहा कि हमें मालूम है कि किस पार्टी ने आपको सिक्योरिटी दी है, और आप अपनी गाड़ी में फ्लेग राॅड
