स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान का सफल समापन
10 फरवरी 2025 से नगर निगम मंडी द्वारा प्रारंभ किया गया “स्वच्छ शहर समृद्ध शहर” अभियान 09 अप्रैल 2025 को सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। इस अवसर पर महापौर नगर निगम मंडी ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पार्षदगण, आयुक्त , अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम के समस्त अधिकारीगण, कर्मचारीगण, मीडिया प्रतिनिधि, सफाई साथी, स्वयं सहायता समूह ; (SHG) के सदस्य, गैर-सरकारी संस्थाएं (NGO) मंडी शहर वासियों एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं का हृदय से धन्यवाद करता हूँ।उन्होंने कहा कि पिछले दो माह के दौरान नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी 15 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाए गए। जिसमें हर वार्ड को लगभग पांच बार कवर किया गया। SHG सदस्यों ने प्रत्येक घर तक जाकर दो बार जन-जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें आमजनमानस को कूडा स्वच्छता साथियों को देने बारे जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त 400 ‘‘स्वच्छ घरों‘‘ की पहचान कर उनके बाहर “स्वच्छ घर समृद्ध घर” स्टीकर लगाए गए। इस दौरान सभी सफाई साथियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया एवं दस्ताने, मास्क, जैकेट्स आदि सुरक्षा सामग्री वितरित की गई। अत्यधिक कचरा उत्पादक (होटल, संस्थान आदि) के साथ दो बार बैठकें कर उन्हें अपने गीले कचरे का स्थानीय स्तर पर प्रबंधन करने के लिए प्रेरित किया गया।हर वार्ड में समाधान शिविर लगाए गए। जहाँ नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित समाधान सुनिश्चित किए गए। हॉट स्पॉटों को चिन्हित कर, उन हॉॅट स्पॉट की सफाई की गई । यह प्रक्रिया आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।शहर में स्थित सभी सार्वजनिक शौचालयों की समीक्षा की गई और जहां आवश्यक था, वहाँ मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य शुरू कर दिया गया है। नगर निगम की सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट साइट का निरीक्षण कर कचरा प्रोसेसिंग को बेहतर बनाने हेतु कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसके संबंध में जिला स्तर पर एक कार्यशाला भी आयोजित की गई। जिसमें नवीनतम तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया गया।
नगर निगम के सभी स्टाफ सदस्यों को नागरिक सेवा पोर्टल के प्रभावी संचालन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह पोर्टल भविष्य में नागरिकों को घर बैठे सुविधाएं देने का माध्यम बनेगा।इस अभियान के अंतर्गत शहर से सभी अनधिकृत होर्डिंग्स एवं बैनर्स हटाए गए ताकि शहर अधिक स्वच्छ और सुंदर दिखाई दे। साथ ही, जल स्रोतों (Water Bodies) की सफाई कर उन्हें स्वच्छ और संरक्षित किया गया।
नगर निगम द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर लिटर बिन्स लगाने की योजना भी बनाई गई है। इन स्थलों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही प्रमुख चिन्हित स्थानों पर लिटर बिन्स स्थापित कर दिए जाएंगे, ताकि लोग कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और खुले में कूड़ा फेंकने की प्रवृत्ति रुके।वर्तमान में नागरिक सेवा पोर्टल पर कार्य प्रगति पर है। इसके पूरा होने के पश्चात प्रत्येक घर को अलग कचरा पहचान संख्या(Garbage ID) प्रदान की जाएगी। जिससे नागरिक अपने सफाई शुल्क एवं अन्य सेवाओं जैसे पालतू पंजीकरण, सामुदायिक भवन बुकिंग, व्यापार अनुज्ञा, संपत्ति कर, विज्ञापन अनुमति आदि का लाभ ऑनलाइन ले सकेंगे। माननीय महपौर ने कहा की जिन लोगों द्वारा बेसहारा पशुओं को छोडा गया है वह बहुत ही निन्दनीय कार्य है । जिस वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।
“स्वच्छ शहर समृद्ध शहर” अभियान नगर निगम मंडी की एक उल्लेखनीय उपलब्धि रही है। हम भविष्य में भी इसी समर्पण और भागीदारी के साथ स्वच्छता व सेवा के क्षेत्र में कार्य करते रहेंगे।महापौर ने कहा कि मैं मंडी शहरवासियों से अपील करता हूँ कि आप सभी भी नगर निगम मंडी को स्वच्छ और समृद्ध बनाने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
इस अवसर पर माननीय पार्षद अलकनंदा हांडा, हरदीप सिंह, निर्मला वर्मा, दीपाली जसवाल, संजय शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार, सहायक अभियंता नरेश, अनुभाग अधिकारी राकेश गुलेरिया व निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
