मंडी-मंडी लोकसभा की सांसद बताए कि आपदा की सहायता राशि को लेकर आपने कितनी बार संसद में प्रश्न किया।
जनता के बीच जाकर कह रही हैं कि करोड़ों रुपये आप सांसद के रूप में लाई है। तो जरा बताने की कृपा करें कि वो करोड़ों रुपये किस जिले, किस विधानसभा, के किस ब्लॉक की कौन सी पंचायत में दिए गए हैं।
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तरूण ठाकुर और प्रवक्ता राजेन्द्र ठाकुर ने मंडी में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए खस कि हाल ही में मंडी आई लोकसभा सांसद कंगना रणौत द्वारा नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी और हिमाचल प्रदेश के युवा नेता वर्तमान शहरी विकास एवं लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर जवाब दिया। प्रवक्ता राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि ये कोई नयी बात नहीं है कि भाजपा के छुटभैये नेता ऐसी टिप्पणी करें। भाजपा की प्रयोगशाला से ऐसे ही उत्पाद निकलते हैं, जो कभी भगवान् श्री राम के साथ तुलना करते हैं तो कभी भगवान् शिव जी के साथ साधारण मानवों की तुलना करते है। देव भूमि में साधारण मानव की तुलना भगवान् से करना शर्म की बात पूरे प्रदेश व देव समाज के लिए है। कभी वे सुभाष चंद्र बोस जी को प्रथम प्रधानमंत्री बता देती है तो कभी किसानों पर टिप्पणी करती है। वैसे भी मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों को काम करने की कोई उम्मीद तो सांसद से है नहीं लेकिन इतना जरूर था कि थोड़ी मर्यादा सीख लेती। राहुल गाँधी को सोनिया का लाल कहना बड़े शर्म की बात है और उस पद की तोहीन है जिस पर जनता ने उन्हें बिठाया है। अब पता नहीं कब पिछली बार की तरह भाजपा कार्यालय से लिखित पत्र निकले कि हमारा इनके दिए गये ब्यान से कोई सरोकार नहीं है। पार्टी उनसे पता नहीं कब माफीनामा लिखवाए। भाजपा की प्रयोगशाला में ऐसे अनेक उत्पाद है, फिर कंगना हो, रमेश विधूड़ी हो, कुलदीप सेंगर हो, समृति ईरानी हो, प्रज्ञा ठाकुर, या स्वयं महामानव। किसानों पर टिप्पणी का जवाब मिलने के बाद भी सांसद महोदया में सुधार नहीं है। हम तो प्रार्थना करते हैं भगवान् से सांसद को सदबुद्धि प्रदान करें। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष तरूण ठाकुर ने कहा कि सांसद महोदया का मानसिक संतुलन शायद ठीक नहीं है। पहले भी उन्होंने देश को 2014 में आजा़द हुआ बताया। कभी महात्मा गॉंधी जी पर टिप्पणी करती है और अब तो भगवान् को भी नहीं बख्श रही। विक्रमादित्य सिंह पर की गई टिप्पणी को लेकर तरूण ठाकुर ने कहा कि पहले मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता को बताए कि आप आपदा में कहाँ थी, जब बच्चों ने अपने गुल्लक तोड़े, प्रदेश की जनता ने एक – दुसरे की सहायता की, पर आपका तो उस दौरान Google Pay नहीं चला। खैर आपका निजी मामला है। पर यह जरूर बताए कि आपदा की सहायता राशि को लेकर आपने कितनी बार संसद में प्रश्न किया। लेकिन जो झूठे दावे आप जनता के बीच जाकर कर रही हैं कि करोड़ों रुपये आप सांसद के रूप में लाई है। तो जरा बताने की कृपा करें कि वो करोड़ों रुपये किस जिले, किस विधानसभा, के किस ब्लॉक की कौन सी पंचायत में दिए गए हैं। महामानव की तरह हवाई बातें न करें। चुनाव खत्म हो चुके हैं अब अपना काम बताओ न कि फालतू की टिप्पणी करें। साथ में युवा कांग्रेस प्रवक्ता डिम्पल शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
