मंडी संसदीय क्षेत्र व प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि हाल ही में मण्डी आई लोकसभा सांसद कंगना रणौत द्वारा नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गाँधी और हिमाचल प्रदेश के युवा नेता लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर जवाब दिया। देव भूमि में साधारण मानव की तुलना भगवान से करना शर्म की बात पूरे प्रदेश व देव समाज के लिए है। कभी वे सुभाष चंद्र बोस को प्रथम प्रधानमंत्री बता देती है तो कभी किसानों पर टिप्पणी करती है। अब पता नहीं कब पिछली बार की तरह भाजपा कार्यालय से लिखित पत्र निकले कि हमारा इनके दिए गये ब्यान से कोई सरोकार नहीं है। पार्टी उनसे पता नहीं कब माफीनामा लिखवाए। भाजपा की प्रयोगशाला में ऐसे अनेक उत्पाद है। हम तो प्रार्थना करते हैं भगवान से सांसद को सदबुद्धि प्रदान करें।सांसद महोदया का मानसिक संतुलन शायद ठीक नहीं है। पहले भी उन्होंने देश को 2014 में आजा़द हुआ बताया। पहले मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता को बताए कि आप आपदा में कहाँ थी, जब बच्चों ने अपने गुल्लक तोड़े, प्रदेश की जनता ने एक – दुसरे की सहायता की, पर आपका तो उस दौरान Google Pay नहीं चला। खैर आपका निजी मामला है। पर यह जरूर बताए कि आपदा की सहायता राशि को लेकर आपने कितनी बार संसद में प्रश्न किया। महामानव की तरह हवाई बातें न करें। चुनाव खत्म हो चुके हैं अब अपना काम बताओ न कि फालतू की टिप्पणी करें।
