मंडी-नेशनल हाइवे-154 मंडी पठानकोट पर कुन्नू के पास सड़क हादसे में मारे गए लोक निर्माण विभाग में तैनात मल्टिटास्क वर्कर विनोद कुमार अपने पीछे अपनी 85 वर्षीय दादी और अपने पिता को छोड़ गया है। विनोद कुमार अपनी दादी और माता-पिता के बुढापे का सहारा था लेकिन भगवान ने उसे भी छीन लिया। जबकि उसकी बहन की शादी हो गयी है। विनोद कुमार एक गरीब परिवार से तालुक रखता था और अपने माता-पिता का इकलौता चिराग था। जबकि उसका पिता दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता है। हालांकि विनोद कुमार की नौकरी लगने के बाद परिवार खुश था लेकिन वीरवार सुबह परिवार की खुशी मातम में छा गयी। विनोद कुमार समाजिक कार्यकर्ता होने के साथ मिलनसार व्यक्ति था लेकिन उसकी मौत हो जाने से क्षेत्र भी शोक की लहर में डूब गया है। भड़वाहन पंचायत के प्रधान कमांडो जितेंद्र कुमार ने बताया कि विनोद कुमार एक हंसमुख और अच्छे स्वभाव का युवक था लेकिन उनकी मौत की खबर से दादी, माता और पिता स्तम्भ है। विनोद कुमार का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद वीरवार को ही उसका अंतिम संस्कार पैतृक शमशान घाट में किया गया है। विनोद कुमार पूरी उम्र के लिए अपने परिवार को गहरे जख्म दे गया है।
