मंडी-राजकीय महाविद्यालय रिवालसर के निर्वाचन साक्षरता क्लब एवं एन.एस.एस. इकाई द्वारा गुरुवार को मतदान जागरूकता अभियान (SVEEP) के अंतर्गत “वन नेशन, वन इलेक्शन.” विषय पर एक विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा पर विभिन्न दृष्टिकोणों को साझा करना था।कार्यक्रम मेंमहाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय पर पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने इस विषय के सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक प्रभावों पर गहन चर्चा की।महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को लोकतंत्र की जड़ों को समझने और अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं।कार्यक्रम का संचालन प्रो. सूरज मणि ठाकुर द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इसमें आयोजक कर्ता , मुख्य अतिथि प्रिंसिपल डा. के.सी कश्यप ने ऐसे नेक कार्य के लिए बच्चों की खूब सराहना भी की और समन्वयक के नाम प्रो. सूरज मणि ठाकुर और प्रो.रमणीक शर्मा ने भी सभी छात्र -छात्राओं को संबोधित किया। इस मौके पर अन्य शिक्षक वर्ग भी उपस्थित थे।
