मंडी- भाजपा ओ.बी..सी.मोर्चा कोटली मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र मंडी विधायक अनिल शर्मा, भाजपा कोटली मंडल अध्यक्ष मेघ सिंह ठाकुर, भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा जिला मंडी अध्यक्ष प्रकाश चंद चोहारका से विचार विमर्श करने के उपरांत ओ०.बी.सी. मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों एवं मंडल कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा कोटली मंडल में मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा ने मंडल पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए नरेश कुमार (चाम्बी), विनोद कुमार (चाम्बी), जय सिंह (अलाथु) व राजेन्द्र कुमार (अलाथु) को उपाध्यक्ष, अभिषेक (चाम्बी) व सुषमा कुमारी (चाम्बी) को महामंत्री व कमलेश वर्मा (अलाथु) को कोषाध्यक्ष व रविन्द्र सिंह (अलाथु), हितेश कुमार (सैण-अलाथु), प्रवीण (अलाथु) व कृष्ण दास (अलाथु) को सचिव नियुक्त किया गया ।इसके अतिरिक्त भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा कोटली मंडल में मंडल कार्यकारिणी सदस्यों में भाग सिंह (सैण-अलाथु), श्याम चंद व मुनीश कुमार (अलाथु), पियुष वर्मा, प्यारे लाल, पुष्पा देवी, प्रिया वर्मा, परवेश वर्मा व रणजीत (सैण-अलाथु) व निट्टू (चाम्बी) को मण्डल कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया ।ओ.बी.सी. मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा ने सभी नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों एवं मंडल कार्यकारिणी सदस्यों को उनके नव दायित्व की बधाई देते हुए कहा की यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी । मंडी सदर विधायक अनिल शर्मा व भाजपा कोटली मंडल अध्यक्ष मेघ सिंह ठाकुर ने सभी नए दायित्ववान कार्यकर्ताओं उनके नव दायित्व की बधाई दी है ।
