मंडी: बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने हिमाचल प्रदेश की जनता की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर का हृदय से आभार व्यक्त किया है lउन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की तीन अत्यंत महत्वपूर्ण सड़कों को केंद्र सरकार की तरफ से CRIF (Central Road & Infrastructure Fund) के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान की है।इंद्र सिंह गाँधी ने कहा कि इनमें सबसे प्रमुख और अत्यंत महत्वपूर्ण मंडी–गागल–चैलचौक–जंजैहली सड़क है। जिसे क्षेत्र की जीवनरेखा माना जाता हैl
विधायक इंद्र सिंह गाँधी ने कहा कि मंडी–गागल–चैलचौक–जंजैहली सड़क के पुनर्निर्माण हेतु ₹137.40 करोड़ केंद्र सरकार ने मंजूर कर दिये है l उन्होंने कहा कि बार-बार वह स्वयं और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस बारे में जनता की मांग पर केंद्र में प्रमुखता से उठाते रहे।
यह सड़क आपदा में अत्यधिक क्षतिग्रस्त हुई थी। इसके पुनर्निर्माण से मंडी, बल्ह, चैलचौक, जंजैहली और सराज क्षेत्रों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी और पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी। इंद्र सिंह गाँधी ने कहा कि सड़क को विशेष प्राथमिकता देने के लिए केंद्र सरकार का हृदय से आभारी हूँ।वंही जेजों मोड़–टाहलीवाल लिंक रोड के स्तरोन्नयन हेतु और कुल्लू में ब्यास नदी पर मौहल हेतु भी बजट दिया है l
इंद्र सिंह गाँधी ने कहा कि मैंने पूर्व मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी से इन तीनों परियोजनाओं को CRIF के तहत स्वीकृत करने का अनुरोध किया था, क्योंकि हालिया आपदा में यह सड़कें और पुल अत्यधिक क्षतिग्रस्त हुए थे। इन स्वीकृतियों से हिमाचल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी राहत पहुंचेगी।
